Pages

Wednesday, July 29, 2020

सौंफ खाने के फायदे

                     Health and beauty❤




                       सौंफ खाने के फायदे 

1. अगर आप मुंह से आने वाली दुर्गंध से अक्सर परेशान रहते हैं, तो नियमित रूप से सौंफ का खाने के बाद सेवन करने से लाभ मिलेगा।

2. अगर आप इररेगुलर यानि अनियमित पीरियड्स की प्रॉब्लम को फेस कर रही हैं, तो रोजाना सौंफ का सेवन करना फायदेमंद रहेगा।

3. खाने के बाद सौंफ, मिश्री और बादाम को पीसकर खाने से स्मरण शक्ति यानि मैमोरी शॉर्प होती है। 

4.अगर आप आंखों की कम होती रोशनी से परेशान हैं, तो नियमित रूप से सौंफ के साथ मिश्री का सेवन kare. 

5. सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से गर्मियों में सेवन करने से पेट को रोगों में आराम मिलता है।



6. अगर आप पेट संबंधी रोग यानि कब्ज, अपच या खट्टी डकार आने की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में आप गर्म पानी के साथ सौँफ का सेवन करें या सौंफ की चाय पीएं।

7. सौंफ खाने से दिल की बीमारियों को भी आसानी से दूर रखा जा सकता है। क्योंकि सौंफ में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे उच्च रक्तचाप सामान्य रहता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

8. सौंफ खाना प्रेग्नेंसी में भी बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन लेकिन सीमित मात्रा में, क्योंकि इसके ज्यादा सेवन करने से गर्भाशय में दिक्कत हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को हमेशा में दूध में मिलाकर सौंफ का सेवन करना चाहिए। 


9.अगर आप मोटापे या बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो ऐसे में सौंफ रामबाण का काम करेगी। पानी में सौंफ को डालकर रंग बदलने तक उबालें और फिर ठंडा करके या गुनगुना सेवन करने से पेट की चर्बी तेजी से घटती है। जिससे कुछ ही दिनों में मोटापा और बढ़ता वजन कम होने लगता है। इसके अलावा सौंफ के पानीसे कफ की समस्या भी दूर होती है।

10. सौंफ में एंटी इंफ्लेमेटरी फायटोनुट्रिएंट और कोलोन नामक कैंसर रोधी तत्व पाए जाते हैं। जो ब्रेस्ट कैंसर की बनने वाली कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में मदद करती है।   


11. सौंफ को चबाकर खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहने के साथ त्वचा के रंग में निखार आता है। इसलिए दिन में 2 बार सेवन करें।

12. अगर आप लंबे समय से खांसी से परेशान हैं, तो ऐसे में सौंफ को अंजीर के साथ सेवन करने से खांसी से में राहत मिलती है।

13. सौंफ का सेवन करने से ब्रेस्ट में दूध की मात्रा में वृद्धि होती है। ये उपाय उन मांओ के लिए सबसे उपयोगी है। जो ब्रेस्ट में दूध न बनने समस्या से परेशान रहती हैं।

14.सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। जिससे बालों में होने वाली ड्राईनेस और खुजली या इंफेक्शन को खत्म करने में मदद मिलती है।

15.अगर आपको मीठी और मधुर आवाज चाहिए, तो ऐसे में नियमित रुप से दिन में 2 बार भुनी हुई सौंफ का सेवन करें।   

16. सौंफ का नियमित सेवन करने से रक्त की अशुद्धता दूर होती है। जिससे स्किन प्रॉब्लम्स यानि रेशेज, रेडनेस से भी छुटकारा मिलता है।

17. अगर आप किसी तरह की स्किन एलर्जी से परेशान हैं, तो ऐसे में आप सौंफ का नियमित रुप से सेवन करें। 

18. अगर छोटे बच्चे के पेट दर्द या बार-बार दूध उलटने की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में सौंफ का पानी बेहद असरदार रहता है। सौंफ का पानी बनाने के लिए बड़े बर्तन में एक गिलास पानी और 2 चम्मच सौंफ को डालकर एक चौथाई रहने तक उबाल लें, फिर छानकर ठंडा करके बच्चे को पिलाएं। दिन में 2 बार पिलाने से जल्द आराम मिलेगा।

19. सौंफ का पानी और सौंफ की चाय का रोजाना सेवन करने से यूरिन इंफेक्शन से छुटकारा मिलता है। 

20.भुनी सौंफ का सेवन भी कर सकते हैं। क्योंकि सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। जो इंफेक्शन के बैक्टीरिया से शरीर को बचाते हैं।

No comments:

Post a Comment