Pages

Tuesday, July 28, 2020

Skin Care routine

Hello frnds ❤
Beauty and health❤

Skin Care routine: सोने से पहले लगा लें ये Night Serum, दस साल जवां दिखेगी स्‍किन


आपकी स्‍किन रात में सोते वक्‍त रिपेयर होती है। इसलिए स्‍किन पर फेस सीरम लगा कर सोएं तो सुबह तक आपकी स्‍किन पर चमक आ जाएगी। घर पर बनाया गया फेस सीरम काफी प्रभावी होता है।

navbharat-times
    
फेस सीरम स्‍किन के लिए किसी जादुई औषधि से कम नहीं माना जाता। यह स्‍किन के टेक्‍सचर से लेकर दाग-धब्‍बों, झाइयों और कालेपन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इन दिनों स्‍किन की समस्‍याओं से जुड़े कई तरह के सीरम आपको बाजार में मिल जाएंगे। लेकिन, अगर आप चाहें तो खुद ही इसे घर पर बना सकती हैं।


जी हां, इसके लिए आपको ज्‍यादा खर्च करने की आवश्‍यकता नहीं है। यदि आप विटामिन-ई की कैप्‍सूल से बना सीरम चेहरे पर लगाएं, तो यह क्रीम से अच्‍छा रिजल्‍ट आपको देगा। सीरम को लगाने का सबसे अच्‍छा समय रात का होता है। रात में फेस सीरम लगाने से सुबह स्‍किन बेहद सौम्‍य और कोमल नजर आती है। साथ ही स्‍किन को रिपेयर होने का भी अच्‍छा समय मिल जाता है। तो चलिए अब बिना देर किए हुए जानते हैं इसे बनाने की विधि और लगाने का तरीका...
सीरम बनाने के लिए आवश्‍यक सामग्री-
vit-e-oil - Copy

  • 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
  • 2 बड़े चम्मच गुलाब जल
  • विटामिन ई ऑयल की कैप्‍सूल- 2
         face serum lagane ka tarika 


Glycerine


सोने से पहले अपने चेहरे को अच्‍छी तरह से साफ कर लें। क्‍योंकि साफ चेहरे पर सीरम अच्‍छी तरह से वर्क करेगा। इसके बाद गर्म पानी में भीगी हुए तौलिए से अपने चेहरे को कुछ देर प्रेस करें। उसके बाद अपने चेहरे पर कुछ बूंदें सीरम की लगाएं और उंगलियों से हल्‍के हल्‍के प्रेशर के साथ चेहरे की अपवर्ड डायरेक्‍शन में मसाज करें। 

एक्‍ने और ऑयली स्‍किन के लिए बेस्‍ट है ये  Oil 


ऑयली स्‍किन वाले लोगों को मुंहासों की समस्‍या काफी ज्‍यादा होती है। इसलिए वह जानकर अपने चेहरे पर मॉइस्‍चराइजर लगाने से बचते हैं। मगर इस टाइप की स्‍किन के लिए जोजोबा ऑयल काफी फायदेमंद होता है।

navbharat-times
    
जिन लोगों के चेहरे पर मुंहासे होते हैं, वो शायद ही अपनी स्‍किन पर किसी भी प्रकार का तेल लगाने से बचते हैं। कई लोग तो अपनी स्‍किन पर मॉइस्‍चराइजर तक लगाने से डरते हैं। मगर यह धारणा पूरी तरह से गलत है कि अगर आपकी स्‍किन एक्‍ने प्रोन है, तो उस पर तेल सूट नहीं करेगा।

हालांकि, कुछ तेल ऐसे होते हैं जिन्‍हें लगाने से स्‍किन पोर्स ब्‍लॉक हो जाती हैं और फिर उनमें मुंहासों का डर बना रहता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो बिना डरे हुए एक एसेंशियल ऑयल चेहरे पर लगा सकती हैं, जिससे न तो मुंहासों का डर सताएगा और न ही स्‍किन ऑयली नजर आएगी। यह तेल है जोजोबा ऑयल, जिसकी खासियत है कि यह न तो ऑयली होता है और न ही स्‍किन को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाता है। यदि आप एक्‍ने प्रोन स्‍किन वाली हैं, तो आपको जोजोबा एसेंशियल ऑयल जरूर ट्राय करना चाहिए। यहां जानें इसे चेहरे पर लगाने के फायदे...
स्‍किन पर जोजोबा ऑयल के फायदे

जोजोबा ऑयल में विटामिन-ई, विटामिन-बी और कॉपर से लेकर ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपकी सेहत और त्वचा पर जादू करते हैं। यह हाइड्रेटिंग, एंटी-एजिंग और मुंहासों को आने से रोकता है।

मुंहासों के लिए किस तरह है फायदेमंद

दूसरी क्रीम्‍स और तेलों की तरह यह ऑयल बिल्‍कुल भी चिपचिपा नहीं होता। इससे पोर्स ब्‍लॉक नहीं बल्‍कि खुल जाते हैं, जिससे स्‍किन ऑयली नहीं होती। इसमें पाया जानें वाला एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों की समस्‍याओं को दूर रखता है।

स्‍किन ड्रायनेस को दूर करे

यह तेल स्‍किन की गहराई तक जाकर स्‍किन को हाइड्रेट करता है और रूखेपन को दूर करता है। जोजोबा तेल में टोकोफेरॉल नामक यौगिक होते हैं, जो विटामिन ई का एक रूप है। यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। इसके कारण त्‍वचा के टेक्‍सचर में सुधार आता है और फाइन लाइन्‍स को रोकने में भी मदद मिलती है।
Thnks frnds ❤

2 comments: