वजन बढ़ाने के घरेलू तरीके - beauty and health ❤ prakriti sharma actress

Post Top Ad

Responsive Ads Here

वजन बढ़ाने के घरेलू तरीके

Share This

     वजन बढ़ाने के घरेलू तरीके


 वजन बढ़ाने के लिए 

आलू को अपने नियमित डाइट में शामिल करें। आलू में कार्बोहाइड्रेट्स और कॉम्प्लेक्स शुगर होता है जो वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए आप आलू किसी भी तरीके से खा सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि वो ज्यादा तला-भुना ना हो।

                               घी

घी खाने से भी आपका वजन बढ़ेगा क्योंकि इसमें saturated fats और कैलारी की काफी अच्छी मात्रा होती है। घी आप खाने में डालकर भी खा सकते हैं या फिर शक्कर के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि घी की मात्रा सीमित रहे।

                           किशमिश

रोजाना दिनभर में एक मुट्ठी किशमिश खाएं। ऐसा करने से आपका वजन तेजी से बढ़ेगा। इसके अलावा किशमिश और अंजीर को बराबर भागों में बांटकर, रातभर भिगोने के बाद खाएंगे तो उससे भी वजन बढ़ेगा।

                                अंडा

अंडे में फैट और कैलोरी काफी होती हैं और इसका रोजाना सेवन करेंगे तो वजन बढ़ेगा l

                              केला

वजन बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है केला खाना। रोजाना केले का सेवन करेंगे तो वजन जरूर बढ़ेगा। केले में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती हैं जो शरीर को ना सिर्फ एनर्जी देती हैं बल्कि वजन बढ़ाने में भी मदद करती है। केला आप दूध  के साथ भी खा सकते हैं, इसके अलावा केले का शेक बनाकर भी आप ले सकते हैं।

                           बादाम

बादाम भी काफी हद तक वजन बढ़ाने में कारगर है। इसके लिए 3-4 बादाम रातभर पानी में भिगोकर रख दें और अगले दिन पीसकर दूध में घोलकर पी लें। एक महीने तक रोजाना ऐसा करें, असर दिखेगा।दिखेगा।

                           Peanut butter

पीनट बटर यानि मूंगफली के मक्खन से भी वजन बढ़ाया जा सकता है। आप इसे कैसे भी खा सकते हैं, मसलन ब्रेड पर लगाकर या फिर रोटी के साथ। Peanut butter में हाई कैलोरी तो होती ही हैं साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं।

                          पर्याप्त नींद

नींद को लोग वजन बढ़ने से जोड़कर नहीं देखते और अगर ऐसा कहा भी जाए कि पर्याप्त नींद लेने से वजन बढ़ता है तो वो इसे मजाक ही समझेंगे, जबकि यह सच है। जब लोग पर्याप्त नींद लेंगे यानि कम से कम 8 घंटे सोएंगे तो उनके शरीर को आराम मिलेगा और जब आराम मिलेगा तो वो जो भी खाएंगे वो उनके शरीर पर असर जरूर दिखाएगा।

  • दूध के साथ नट्स जैसे कि मूंगफली या ड्राय फ्रूट्स खाने से भी वजन बढ़ेगा, लेकिन ध्यान रहे कि यह सब एक सीमित मात्रा में हो। ऐसा ना हो कि वजन बढ़ाने के चक्कर में आप और बीमारियां शरीर में पाल लें।

                               अनार

रोजाना अनार का जूस पीने से वजन तेजी से बढ़ता है।

                     अखरोट और शहद

किशमिश को दूध मिलाकर खाने से भी वजन बढ़ता है। इसके अलावा अगर अखरोट में शहद मिलाकर खाया जाया तो पतले लोग जल्दी मोटे होंगे।

                       चना और खजूर

पतले लोग अगर चने के साथ खजूर खाएं तो वो बहुत जल्दी वेट गेन करते  है।

                           बीन्स

बीन्स और फलियों के अलावा राजमा और दालें खाने से भी वजन बढ़ेगा। लायमा बीन्स और सोयाबीन इसमें ज्यादा कारगर हैं इसलिए जरूरी है कि आप इन्हें किसी ना किसी फॉर्म में जरूर खाएं। बीन्स यानि फलियों में कार्बोहाइड्रेट्स और कैलोरी के अलावा फाइबर की मात्रा भी काफी होती है और ये सब तत्व वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages