Pages

Friday, August 7, 2020

बादाम के तेल से चेहरे को clean kare, almond oil for skin care

  बादाम के तेल से चेहरे को            clean kare

Beauty and health ❤

यदि आप रात को सोने से पहले स्किन की देखभाल करते हैं तो इससे बहुत लाभ मिलता है। 

बादाम का तेल चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद मना जाता है। आइए जानते हैं क्यों रात को बादाम के तेल से फेस को क्लीन करना चाहिए-

–🏀 यदि आपकी त्वचा रूखी हो रही है तो आप रात को सोने से पहले बादाम के तेल का इस्तेमाल कर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। इससे स्किन हाईड्रेटेड रहता है जिससे पर्याप्त नमी मिलती है।Apni health ko achha kese kare

– 🏀रात में सोने से पहले अगर आप बादाम के तेल को अपने पूरे चेहरे पर लगाकर सोते हैं, तो यह आपकी त्वचा को सॉफ्ट रखने के लिए बेहतरीन है।

–🏀 रात में सोने से पहले चेहरे को क्लीन करके आंखों के नीचे हल्के हाथों से बादाम के तेल को लेकर मसाज करें। ऐसा करने से आंखों के नीचे के डार्क सर्कल कम होने लगते हैं।Saouf khane k fayde

–🏀 बादाम के तेल से चेहरे की मसाज करने से मुहांसे व दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है क्योंकि उसमें मौजूद विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को बेदाग बनाते हैं।

–🏀 मेकअप हटाने के लिए आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ना सिर्फ मेकअप रिमूव होगा बल्कि स्किन को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। साथ ही बादाम का तेल स्किन को पर्याप्त पोषण प्रदान करता है जिससे स्किन में ग्लो भी आता है।

रात को सोने से पहले कैसे लगाएं बादाम का तेल:
– 🏀रात को सोने से पहले चेहरे को वॉश करें और फिर अच्छी तरह पोंछ लें।
–🏀 इसके बाद बादाम के तेल को हथेलियों पर लें और हल्के हाथों से फेस पर रब करें।
–🏀 अब इसे लगाकर रातभर छोड़ दें और फिर अगली सुबह फेस वॉश कर लें।
–🏀 नियमित रुप से ऐसा करने पर आप खुद फर्क महसूस करेंगे।

No comments:

Post a Comment