Weight control aur metabolism ko badhane k liye diet - beauty and health ❤ prakriti sharma actress

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Weight control aur metabolism ko badhane k liye diet

Share This
Weight control aur metabolism ko badhane k liye diet

 सुबह उठकर किन चीजों का सेवन किया जाना चाहिए, जिससे हमारा वजन नियंत्रित रहे और मेटाबॅालिज्म भी बढ़े। आज हम आपको बताएंगे कि सुबह किन चीजों का सेवन करना फायदेमंद होता है।

सुबह के समय में उन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए जो मेटाबॅालिज्म को बढ़ाएं और वजन को कम करें।

रोजाना बादाम का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है
भीगे हुए बादाम
  • सुबह उठने के बाद भीगे हुए बादामा का सेवन करना चाहिए। रोजाना बादाम का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। बादाम में काफी मात्रा में आवश्यक विटामिन्स और खनिज पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। वजन कम करने के लिए और मेटाबॅालिज्म को बढ़ाने के लिए रोजाना 5 से 10 भीगे हुए बादाम का सेवन करें।
खजूर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है
खजूर
  • खजूर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। सुबह खजूर का सेवन करने से मेटाबॅालिज्म बढ़ता है। खजूर का सेवन करने से पाचन तंत्र भी ठीक तरीके से काम करता है। पाचन तंत्र के ठीक से काम न करने के कारण भी मोटापा बढ़ने लगता है। खजूर में पोटेशियम भी काफी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है
चिया सीड्स में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है
  • चिया सीड्स में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। स्वस्थ रहने और वजन को कम करने के लिए चिया सीड्स के बीजों को रात में भिगा लें और सुबह पानी के साथ या स्मूदी में डालकर इनका सेवन करें।
सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है
पपीता 
  • सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। पपीता का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। वजन कम करने और मेटाबॅालिज्म को मजबूत बनाने के लिए सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि पपीता का सेवन करने के एक घंटे तक आपने किसी भी चीज का सेवन नहीं करना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages