घर पर बनाएं एंटी एंजिंग नाइट क्रीम, skin ko bnaye jawan aur sundar - beauty and health ❤ prakriti sharma actress

Post Top Ad

Responsive Ads Here

घर पर बनाएं एंटी एंजिंग नाइट क्रीम, skin ko bnaye jawan aur sundar

Share This

घर पर बनाएं एंटी एंजिंग नाइट क्रीम

एजिंग को रोकने के लिए नाइट क्रीम का प्रयोग जरूरी माना जाता है। इसका कारण यह है कि हमारे शरीर की डैमेज हो चुकी स्किन और टिशूज की रिपेयरिंग रात के समय तेज हो जाती है। रात के समय अगर त्वचा को सही पोषक तत्व मिल जाएं, तो त्वचा रिजुनुवेट होती है और नए स्किन सेल्स, नए टिशूज का निर्माण हो जाता है, जिससे त्वचा की यंगनेस लंबे समय तक बरकरार रहती है। बाजार में बहुत सारी नाइट क्रीम्स उपलब्ध हैं, मगर उनमें तरह-तरह के केमिकल्स का प्रयोग होता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप घर पर अपने से एक बेहतरीन नाइट क्रीम बनाएं। हम आपको बता रहे हैं ऑलिव ऑयल से नाइट क्रीम बनाने का आसान तरीका।

जरूरी सामग्री

  • एक चौथाी कप ऑलिव ऑयल
  • 2 चम्मच जमा हुआ नारियल का तेल
  • आधा चम्मच मधुमक्खी का मोम
  • 3 विटामिन ई के कैप्सूल
  • 10 बूंद व्हीटजर्म ऑयल

घर पर एंटी एंजिंग नाइट क्रीम बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक डबल बॉयलर में या माइक्रोवेव में मधुमक्खी के मोम (Beeswax) को ऑलिव ऑयल में डालकर पिघलाएं।
  • जब मोम और ऑयल पिघल जाएं, तो इसमें जमा हुआ कोकोनट ऑयल भी डाल दें और इसे भी गर्म करके पिघलाएं
  • इन तीनों तेलों को आपस में अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसके बाद इस बाउल को बाहर निकालें और इसमें व्हीटजर्म ऑयल डालें और विटामिन ई कैप्सूल को फोड़कर डालें।
  • इन सभी को अच्छी तरह मिलाएं और फिर इसे किसी जार में डालें।

ये नाइट क्रीम लगाने से फायदे मिलेंगे

ऑलिव ऑयल से बनी इस नाइट क्रीम को लगाने से आपकी त्वचा पर बुढ़ापे के लक्षण खत्म हो जाते हैं और त्वचा लंबे समय तक जवान बनी रहती है क्योंकि इस क्रीम में एंटी-एजिंग गुण होते हैं।

इस क्रीम में ऑलिव ऑयल और बीजवैक्स होने के कारण ये त्वचा की नमी को लॉक करती है, जिससे सुबह उठने के बाद आपको आपका चेहरा मॉइश्चराइज मिलता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages